गजब की अलार्म एप | जागना ही पडेगा , आलस भूल जाओगे alarm
गजब की अलार्म एप | जागना ही पडेगा , आलस भूल जाओगेalarm
हम सबका शायद सबसे ज्यादा पसंदीदा काम होता है सोना , नीद वैसे तो बहुत जरूरी होती है स्वस्थ रहने के लिये लेकिन कयी बार हम ज्यदा सोने की वजह से अपना नुकसान कर लेते है । हम मे से शयद ही ऐसा कोई होगा जो सुबह आंख खुलने पर ये ना सोचता हो कि थोडी देर और सो लिया जाये , और अलार्म घडी को बंद करने का रिवाज तो बहुत ही पुराना है ।
सुबह सुबह जब अलार्म बोलता है तो हमारे लिये वो किसी दुश्मन से कम नही होता है , पर हम लोग ठहरे आलसी लोग तो क्या कर लेगी अलार्म घडी , कर देते है उसे 15 मिनट बाद के लिये सैट और 15 मिनट बाद फिर 15 मिनट के लिये और ऐसे कर कर के हो जाते है Late कही जाने के लिये । क्या करे पुरानी आदत है ।
अब जमाना Technology का है तो सब काम कुछ Advance हो गये है । अलार्म घडी की जगह आ गये Smart Phone पर दोष घडी का थोडी था । लगे रह्ते है उसे भी आगे बडाने मे ।
तो आज हम बतायेंगे आपको एक ऐसी अलार्म एप के बारे मे जो आपको बिस्तर छोडने पर मजबूर कर देगी और जब आप इतना त्याग करके बिस्तर छोड ही देंगे तो उम्मीद है कि आप फिर से आकर नही सोयेंगे ।
भारत के लोकसभा को जाने know loksasbha of india click here hindi।knowledgetoday.blogspot.com

भारत के लोकसभा को जाने know loksasbha of india click here hindi।knowledgetoday.blogspot.com
कैसे काम करती है ये एप :
अब हमने तारीफ इतनी कर दी है तो आप उत्सुक जरूर हो रहे होंगे जानने को कि ये एप कौन सी है और कैसे काम करती है । तो इस एप का नाम है Alarmy इसे आप जो है प्लेस्टोर पर खोज सकते है । यह एप्लीकेशन एक अलार्म एप है जिसमे जब आप आलर्म सैट करते है तो आपको किसी जगह की या किसी चीज की एक फोटो लेनी होती है , और सुबह जब आपका अलार्म बोलेगा तब भी आपको उसी चीज या जगह की फोटो लेनी होगी तब ही आप अलार्म को बंद कर पायेंगे । मान लिजीये की आपने अपने Garden की फोटो ले ली अलार्म सैट करते समय तो आपको अलार्म सुबह को बंद करने के लिये जाना पडेगा फिर से Ganden । देखो छोड दिया ना आपने बिस्तर ?
वैसे आपके आलस को दूर करने के लिये इस एप मे और भी तरीके है फोटो के अलावा जैसे फोन को Shake करना , Math Problem को Solve करना और Bar code को स्कैन करना ।
तो भाइयो है ना कमाल की एप ? अगर आप लोग भी ऐसी किसी धमाकेदार एप के बारे मे जानते है तो नीचे कमेट मे हमे बताए , हम उसे अपनी वेबसाइट पर जरूर दिखायेंगे । और इस जानकारी को अपने उन दोस्तो से जरूर शेयर करे जो हद से ज्यादा आलसी है ।

तो भाइयो है ना कमाल की एप ? अगर आप लोग भी ऐसी किसी धमाकेदार एप के बारे मे जानते है तो नीचे कमेट मे हमे बताए , हम उसे अपनी वेबसाइट पर जरूर दिखायेंगे । और इस जानकारी को अपने उन दोस्तो से जरूर शेयर करे जो हद से ज्यादा आलसी है ।knowledgetoday.blogspot.com
Labels: mobile

